Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

सीएसके में शामिल हुए संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान रॉयल्स में हुए ट्रेड

IPL 2026 Trade: कई महीनों की अटकलों और मीडिया रिपोर्ट्स के बाद, भारत के बल्लेबाज संजू सैमसन ने आधिकारिक तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए हैं। आईपीएल 2026 से पहले ये कदम पांच बार की चैंपियन टीम के लिए सबसे बड़ा ट्रेड माना जा रहा है। सीएसके के लिए 12 सीजन खेले चुके रविंद्र जडेजा अब अपनी पहली आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स में वापस लौट रहे हैं। उनकी 14 करोड़ रुपये फीस तय की गई।

आईपीएल के बयान के मुताबिक,"जडेजा लीग के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और 250 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। ट्रेड एग्रीमेंट के तहत उनकी लीग फीस 18 करोड़ से घटाकर 14 करोड़ कर दी गई है।" जडेजा के अलावा, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को भी आरआर ने संजू सैमसन वाले ट्रेड का हिस्सा बनाते हुए 2.4 करोड़ रुपये में सीएसके से ले लिया है।