Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी करेंगे ऋतुराज गायकवाड़, पंजाब से होगा पहला मैच

Vijay Hazare Trophy: 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी के पहले तीन मैचों में भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र की कप्तानी करेंगे टीम में पृथ्वी शॉ और जलज सक्सेना भी शामिल हैं, जो इस सीजन की शुरुआत से पहले ही राज्य टीम में शामिल हो गए थे।

महाराष्ट्र को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है और टूर्नामेंट के पहले मैच में 24 दिसंबर को जयपुर में उसका सामना पंजाब से होगा। इस ग्रुप की अन्य टीमें सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मुंबई, छत्तीसगढ़ और गोवा हैं।

टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, अंकित बावाने, राहुल त्रिपाठी, सौरभ नवाले (विकेटकीपर), विक्की ओस्तवाल, जलज सक्सेना, रामकृष्ण घोष, रजनीश गुरबानी, राजवर्धन हंगरगेकर, प्रशांत सोलंकी, निखिल नायक (विकेटकीपर), प्रदीप दाधे, सिद्धार्थ म्हात्रे, सचिन दास, सत्यजीत बच्छाव।