Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

IPL 2026: 'चीजें धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है', लगातार दो जीत के बाद CSK कैप्टन रुतुराज गायकवाड़

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर 32 रन की जीत के बाद कहा कि टीम का प्रदर्शन अब पटरी पर आ रहा है। आईपीएल 2026 में लगातार तीन हार के बाद, रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर पहली जीत मिली थी। उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हराकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर जगह बना ली है।

मैच के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, "मुझे ऐसा लग रहा है कि धीरे-धीरे चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।" उन्होंने कहा कि टीम में हर खिलाड़ी का अपनी भूमिका जानता है। मुझे लगता है कि वे टीम की जरूरतों के हिसाब से बहुत अच्छे से तालमेल बिठा रहे हैं और खुद को ढाल रहे हैं।

गायकवाड़ ने कहा कि सीएसके का लक्ष्य 220 के आसपास का स्कोर बनाना था, लेकिन केकेआर के खिलाफ हमने जो रन बनाए, वह भी काफी अच्छा था। हमने एक अच्छे स्कोर का बचाव किया।"