Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

IND vs SA: रोहित शर्मा ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए 20 हजार रन, इस खास क्लब में हुए शामिल

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा शनिवार को 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले केवल चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं।

38 वर्षीय रोहित शर्मा ने विशाखापत्तनम में तीन मैचों की श्रृंखला के अंतिम एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते यह उपलब्धि हासिल की। जब रोहित शर्मा ने 27वां रन बनाया तब वे बीस हजारी बन गए।

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन बनाने वालों की सूची में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के नाम पहले से शामिल हैं।

1. सचिन तेंदुलकर: 664 मैच, 34,357 रन, 100 शतक, 164 अर्धशतक।

2. विराट कोहली: 556 मैच, 27,910 रन, 84 शतक, 144 अर्धशतक।

3. राहुल द्रविड़: 504 मैच, 24,064 रन, 48 शतक, 145 अर्धशतक।