Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

Riyad Mahrez ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास, विश्व कप से अल्जीरिया के बाहर होने के बाद किया ऐलान

अल्जीरिया के स्टार फुटबॉलर रियाद महरेज़ ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में स्विट्जरलैंड से हारकर अल्जीरिया के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद महरेज़ ने अपने फैसले की पुष्टि की। मैच के बाद beIN Sports से बातचीत में महरेज़ ने कहा, "यह राष्ट्रीय टीम के लिए मेरा आखिरी मैच था।"

रियाद महरेज़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अल्जीरिया के लिए 119 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 40 गोल किए और 45 गोल में सहायता (असिस्ट) दी। महरेज़ ने अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2019 में अल्जीरिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्हें 2016 का अफ्रीकी फुटबॉलर ऑफ द ईयर भी चुना गया था।

विश्व कप के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली।

  • मैच का पहला गोल ब्रील एम्बोलो ने 10वें मिनट में किया।
  • दूसरे हाफ की शुरुआत में डैन एनडोए ने 46वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी।

इसके बाद अल्जीरिया ने वापसी की कोशिश की, लेकिन स्विट्जरलैंड की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने वह कोई गोल नहीं कर सका। इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने 1938 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की है। टीम ने लगातार तीसरी विश्व कप जीत हासिल करते हुए अंतिम-16 में प्रवेश किया। अब 7 जुलाई को स्विट्जरलैंड का मुकाबला कोलंबिया या घाना में से किसी एक टीम से होगा।