आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में विराट कोहली की टीम में रहे एबी डिविलियर्स ने उन्हें सलाह दी है। डिविलियर्स ने कहा है कि कोहली को दिमाग शांत रखना चाहिए और मैदान में तनाव से दूर रहना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला में कोहरी और कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले खामोश रहे। श्रृंखला में भारत की 1-3 से हार हुई। इसके साथ ही भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से चूक गया।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की नौ पारियों में कोहली ने सिर्फ 190 रन बनाए। वे ऑफ साइड की गेंद खेलते हुए बार-बार स्लिप पर कैच देते रहे। डिविलियर्स ने एक्स पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा, "मुझे लगता है कि आपको हर वक्त अपना दिमाग शांत रखना चाहिए। विराट को चुनौतियां पसंद हैं, लेकिन जब आप फॉर्म में नहीं हैं तो उन चीजों से दूर रहना चाहिए। बल्लेबाज के तौर पर गेंदबाज को भूल कर हर बॉल पर ध्यान देना चाहिए।"
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने कहा, "मुझे लगता है कि अपनी जुझारू आदत की वजह से कभी-कभी विराट उन चीजों को भूल जाते हैं। कोहली की रणनीतियों, अनुभव और महानता पर कोई सवाल नहीं है। कभी-कभी हर बॉल पर ध्यान देने की जरूरत है।" सिडनी में ऑस्ट्रिलिया ने भारत को छह विकेट से हरा दिया और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी फिर से हासिल कर ली।
कोहली ने श्रृंखला के शुरू में शतक जमाया था। बाद में वे ऑफ-स्टंप की गेंदें उन्हें परेशान करती रहीं और वे स्लिप पर कैच देते रहे। पांच टेस्ट में उनके साथ आठ बार ऐसा हुआ। रविवार को खत्म हुआ मैच शायद ऑस्ट्रेलिया में कोहली का आखिरी मैच था।
दिमाग को रीसेट करो... एबी डिविलियर्स ने दी विराट कोहली को सलाह
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.