Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

Vijay Hazare trophy: शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली, गुजरात के खिलाफ बनाए 77 रन

Vijay Hazare trophy: भारत के क्रिकेटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में शुक्रवार को गुजरात के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 77 रन की शानदार पारी खेली। आंध्र प्रदेश के खिलाफ 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में अपने पहले मैच में 131 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद, कोहली ने शुक्रवार को 61 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन की तूफानी पारी खेली।

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के मैच की सातवीं गेंद पर आउट होने के बाद कोहली बल्लेबाजी करने आए। कप्तान ऋषभ पंत ने भी अहम पारी खेलते हुए 79 गेंद में 70 रन बनाकर अर्धशतक पूरा किया और दिल्ली की पारी को संभाला।