Breaking News

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में थाइलैंड के मालवाहक जहाज पर हमला हुआ     |   स्विट्जरलैंड: रेलवे कोच में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत     |   NCERT किताब विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी के गठन का आदेश दिया     |   सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76,863 पर बंद, निफ्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर पहुंचा     |   मिडिल ईस्ट में अब बैंक और वित्तीय संस्थान हमारे निशाने पर, युद्ध के बीच ईरान का ऐलान     |  

IPL 2025: रवींद्र जडेजा ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, IPL में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग में 3,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। अनुभवी ऑलराउंडर ने शुक्रवार को चेपक में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच नंबर आठवें में अपने 24वें रन के साथ यह उपलब्धि हासिल की। जडेजा ने 19 गेंदों पर 25 रन बनाए।

बता दें, आरसीबी ने चेन्नई को उसी के घर में 17 साल बाद हराकर नई इबारत लिख दी है। एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को खेले आरसीबी और चेन्नई के बीच मैच खेला गया। रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने चेन्नई को 197 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया, लेकिन ऋतुराज गायकवाड की टीम जवाब में सिर्फ 146 रन ही बना सकी. इस बीच सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने चेपॉक में इतिहास रच दिया।