Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

T20 WC: श्रीलंका ने विक्रम राठौर को दी बड़ी जिम्मेदारी, बल्लेबाजी कोच किया नियुक्त

T20 WC: पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को गुरुवार को सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया। इस विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे।

श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, "श्रीलंका क्रिकेट पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को श्रीलंका राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त करने की घोषणा करता है। श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा "उन्हें परामर्शदाता के तौर पर नियुक्त किया गया है, जिसका मुख्य फोकस आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की तैयारी पर होगा।"

राठौर 18 जनवरी को पदभार संभालेंगे और 10 मार्च तक टीम के साथ रहेंगे। राठौर पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने देश के लिए छह टेस्ट और सात वनडे खेले हैं। 56 साल के राठौर सितंबर 2019 से जुलाई 2024 तक भारत के बैटिंग कोच रहे। वो बीसीसीआई लेवल तीन कोच हैं।

आईपीएल में वे राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं।