Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

Women WC: भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मुकाबले पर मंडराया बारिश का खतरा

आईसीसी महिला विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर बादलों का खतरा मंडरा रहा है। आशंका है कि मुकाबले के दौरान बारिश हो सकती है। इस टूर्नामेंट में भारत का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच पहले ही बारिश के कारण प्रभावित हुआ था। अब सेमीफाइनल मुकाबले में भी बारिश की अहम भूमिका रहने की उम्मीद है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाने के लिए गुरुवार को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। पिछले कुछ दिनों से नवी मुंबई में मौसम की स्थिति खराब बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह नवी मुंबई में हल्की बारिश होगी और उसके बाद दिन में बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दोपहर तक मौसम साफ होने की उम्मीद है लेकिन बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। नवी मुंबई में गुरुवार को तापमान 25 डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की हवाएं चलने की भी संभावना है।