Breaking News

पंजाब में पराली जलाने के 3144 मामले, 1077 किसानों पर लगा पर्यावरण मुआवजा     |   GRAP-3 के बावजूद जहरीली दिल्ली-NCR की हवा, AQI 400 के पार     |   व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मनाई दिवाली, राष्ट्रपति को भेंट की गई हनुमान चालीसा     |   आज से दो दिन अयोध्या दौरे पर CM योगी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा     |   SIR के खिलाफ आज कोच्चि में CJP का प्रदर्शन, विरोध मार्च का ऐलान     |  

IPL 2025: 11 साल में पहली बार शीर्ष दो में रहने पर पंजाब की नजरें, आज दिल्ली से होगा मुकाबला

PBKS vs DC: एक दशक की नाकामी के बाद सफलता की नई दास्तान लिख रही पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी तो उसकी नजरें 11 साल में पहली बार शीर्ष दो में जगह बनाने पर लगी होंगी। 

पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। लेकिन एक और जीत उन्हें गुजरात टाइटंस को पछाड़ते हुए अंक तालिका में नंबर एक स्थान दिला सकती है। कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए ये एक और मौका होगा इस सीजन में अपनी कप्तानी की धाक जमाने का। इससे पहले उन्होंने 2024 में केकेआर खिताब दिलाया था। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा, जिससे दिल्ली टीम आईपीएल  से बाहर हो गई।

आज के मैच में इन स्‍टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

श्रेयस अय्यर बनाम फाफ डु प्लेसिस 
इस मुकाबले में भी अक्षर पटेल के बाहर रहने की संभावना है। ऐसे में फाफ डु प्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स के स्टैंड-इन कप्तान के रूप में मैदान में उतर सकते हैं।  उनका मुकाबला जबरदस्त फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर से होगा।  खासकर तब जब अय्यर लगातार दूसरे आईपीएल खिताब की ओर नजरें लगाये हुए हैं।

मार्को यानसेन बनाम ट्रिस्टन स्टब्स
मार्को यान्सन और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच मुकाबला देखने लायक हो सकता है। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन, जिन्होंने इस सीजन में अब तक 13 विकेट चटकाए हैं, अपने हमवतन ट्रिस्टन स्टब्स को पछाड़ने की कोशिश करेंगे। स्टब्स ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार की थी, लेकिन आईपीएल बढ़ने के साथ ही उनकी फॉर्म में गिरावट आई है। फिर भी उम्मीद की जा रही है कि शनिवार के मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच काटे की टक्कर देखने को मिल सकता है।

अर्शदीप सिंह बनाम के.एल. राहुल 
बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह शुरुआती स्विंग का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं और जयपुर की तेज गेंदबाजों को मदद करने वाली पिच पर घातक साबित हो सकते हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर अपने अनुभवी बल्लेबाज के.एल. राहुल से एक और शानदार पारी की उम्मीद होगी।