Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

T20 WC: दक्षिण अफ्रीका ने 2024 फाइनल के सात खिलाड़ियों को रखा बरकरार, स्टब्स बाहर

T20 WC: दक्षिण अफ्रीका ने आगामी टी20 विश्व कप (भारत और श्रीलंका में आयोजित) के लिए 15 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा की जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का चयन नहीं किया गया है जबकि एडन मारक्रम की अगुआई वाली इस टीम में 2024 चरण के फाइनल में खेलने वाले सात खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।

मारक्रम के अलावा अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक, तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा, मार्को यानसन, एनरिक नोर्किया, आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर और अनुभवी स्पिनर केशव महाराज मौजूदा टीम का हिस्सा हैं जो 2024 के उस फाइनल में खेले थे जिसमें दक्षिण अफ्रीका को रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा था।

टीम में शामिल नए चेहरों में युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस, तेज गेंदबाज क्वेना मफाका, ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश, बल्लेबाज टोनी डी जोर्जी, जेसन स्मिथ और डोनोवन फरेरा तथा स्पिनर जॉर्ज लिंडे शामिल हैं। जेसन स्मिथ को घरेलू टी20 चैलेंज के साथ यहां चल रही एसए20 लीग में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप डी में अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूज़ीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत नौ फरवरी को अहमदाबाद में कनाडा के खिलाफ करेगी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम: एडन मारक्रम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोर्जी, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, कागिसो रबाडा, जेसन स्मिथ।