Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

Indore: डाक विभाग ने खास आवरण किया जारी, महिला विश्व कप में भारत की सफलता को सम्मान

Indore: आईसीसी महिला विश्व कप में भारत की अभूतपूर्व जीत को भारतीय डाक ने सम्मानित किया है। सोमवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक खास आवरण जारी किया गया। इंदौर मंडल की पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने जीपीओ फिलेटली ब्यूरो में आयोजित समारोह में महिला क्रिकेट टीम की तारीफ की। डाक विभाग का खास आवरण पूरे देश में उपलब्ध होगा। इस मौके पर मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के सदस्य भी मौजूद थे।

दक्षिण अफ्रीका के साथ फाइनल मैच में भारत ने 298 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 246 रन पर ढेर हो गई। भारत ने 52 रन से जीत के साथ विश्व कप खिताब पर कब्जा कर लिया।

इंदौर की पोस्टमास्टर जनरल प्रीती अग्रवाल ने बताया, "भारत की बेटियों ने आज ये परचम लहराया है। इस गौरवमयी क्षण को अविस्मरणीय बनाने के लिए इंदौर डाक परिक्षेत्र ने आज ये विशेष आवरण जारी किया है। चूंकि हम सभी को ज्ञात है कि इंदौर इस बार एमपीसीए के द्वारा ये पूरे आयोजन में होस्ट भी रहा है तो इंदौर का एक विशेष लगाव भी, एक जुड़ाव भी इस महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट से रहा है। तो आज इंदौर डाक परिक्षेत्र ने भी विशेष आवरण जारी किया है, जो कि सभी के लिए उपलब्ध रहेगा और एमपीसीए के पदाधिकारियों के साथ में इस विशेष आवरण का जारी करना हमारी बेटियों के प्रति उनका आभार और साथ ही साथ खुशी जाहिर करने का एक अवसर था।"