Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

Noida: पायनियर क्लब ने जीएनसीसी को 98 रनों से हराया, सत्यम सांगू बने मैन ऑफ द मैच

Noida: आज खेले गए तीसरे मैच में में पायनियर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीएनसीसी को एकतरफा मुकाबले में 98 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पायनियर क्रिकेट क्लब ने बेहतरीन शुरुआत की और निर्धारित 15 ओवरों में केवल 2 विकेट खोकर 170 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज़ सत्यम सांगू ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 36 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए। उनके साथ इशु शर्मा ने भी शानदार 43 रन (26 गेंदों) की पारी खेलकर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएनसीसी की टीम पायनियर के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 14 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 72 रन ही बना सकी। हिमांशु ने सर्वाधिक 18 रन और करण शर्मा ने 15 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

पायनियर की ओर से गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। युवराज नागर ने 4 और हर्ष भाटी, यश गर्ग ने 2-2 विकेट लिए, वहीं ऑलराउंडर सत्यम सांगू ने भी अपनी गेंदबाज़ी से प्रभावित करते हुए 2 ओवर में मात्र 7 रन देकर 2 विकेट झटके। शानदार बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी के लिए सत्यम सांगू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं हिमांशु को फाइटर ऑफ़ द मैच के लिए सम्मानित किया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका राजीव चौधरी और वेद चौधरी ने निभाई, जबकि स्कोरर अतुल पाल रहे। इस जीत के साथ पायनियर क्रिकेट क्लब ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और भी मज़बूत कर ली है।