Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, SENA देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई विकेटकीपर बने

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल के अलावा उप-कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले का कमाल देखने को मिला है। लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के वक्त 19 रन पर नाबाद लौटे। इसी दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने एक ही सेना टेस्ट सीरीज में एशियाई विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऋषभ पंत ने इस मामले में किसी और नहीं बल्कि अपने ही गुरू महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा।

पंत अपनी शानदार पारी के साथ इस सीरीज में 361 रन पूरे कर लिए हैं जो एक नया रिकॉर्ड है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 2018 में बनाए गए अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ 350 रन को पीछे छोड़ दिया और इंग्लैंड में 2014 में  धोनी के 349 रन को भी पार कर लिया। पंत ने 2021 में इंग्लैंड में भी 349 रन बनाए थे।

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे या नहीं, इस पर अनिश्चितता बनी हुई थी। पहले दिन कीपिंग करते समय उनकी उंगली में चोट लग गई थी और वे मैदान से बाहर चले गए थे, जिसके बाद ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली।