Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक को आराम, पंत का स्थान बरकरार

IND vs NZ: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है जबकि श्रेयस अय्यर की भागीदारी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ऋषभ पंत को रिजर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में बरकरार रखा गया है।

15 सदस्यीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं।

अय्यर को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मंजूरी मिलने के बाद ही खेलने की अनुमति दी जाएगी। पांड्या को टीम से बाहर रखा गया है क्योंकि सेंटर में उन्हें 10 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी की अनुमति नहीं दी। इसके साथ ही टी20 विश्व कप से पहले काम के दबाव को भी ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है।

ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन के बावजूद पंत ने अपनी जगह बरकरार रखी है। टी20 उप-कप्तान अक्षर पटेल इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को वापस बुलाया गया है।

जसप्रीत बुमराह को टी20 सीरीज और विश्व कप से पहले वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में, 14 जनवरी को राजकोट में और 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।