Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

UAE से आज मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, एशिया कप का किया बहिष्कार

Asia Cup: एशिया कप का 10वां मैच आज पाकिस्तान और मेजबान यूएई के बीच दुबई में खेला जाना था. लेकिन इस मैच से पहले पाकिस्तान ने यूएई के साथ खेलने से इनकार कर दिया है. इसी के साथ पाकिस्तान एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. क्योंकि अब यूएई को वॉकओवर मिल गया और दो अंक के साथ मेजबान टीम यूएई ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है.

बता दें कि रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था.

पाकिस्तानी टीम ने इसके लिए मैच रेफरी एंडी पॉयक्राफ्ट को जिम्मेदार माना था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसको लेकर आईसीसी से शिकायत दर्ज कराई थी. पाकिस्तान की मांग थी की मैच रेफरी को हटाया जाए. लेकिन आईसीसी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद अटकलें थीं कि पाकिस्तान यूएई के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेगा.