Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

FIH प्रो लीग में पाकिस्तान ने अपनी जगह की पक्की, भारत से दो बार होगी भिड़ंत

FIH Pro League 2025-26: पाकिस्तान ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। यानी आगामी सत्र में वह आगामी सत्र में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ दो मैच खेलेगा। एफआईएच कहा कि पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम 2025-26 सीजन में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद पहली बार एफआईएच प्रो लीग में भाग लेगी।

यह देखना होगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कहां खेले जाते हैं। 2024-25 सीजन में, भारत अपने आठ घरेलू मैच भुवनेश्वर में खेलेगा। चार बाहरी मैच एम्स्टर्डम में और चार एंटवर्प में खेले जाएँगे। पाकिस्तान को इस वर्ष के शुरू में मलेशिया में खेले गए एफआईएच हॉकी नेशंस कप के माध्यम से पदोन्नत किया गया था।

एफआईएच अध्यक्ष तैय्यब इकराम ने इस कदम को एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को शीर्ष प्रतियोगिताओं में वापस देखकर बहुत अच्छा लगा। यह विश्व हॉकी के लिए वाकई एक प्रभावशाली उपलब्धि है।

इकराम ने कहा, “उनकी वापसी न केवल एक समृद्ध और गौरवशाली इतिहास वाली टीम की वापसी का प्रतीक है, बल्कि एफआईएच हॉकी प्रो लीग की लोकप्रियता और पहुंच को भी बढ़ावा देती है।” एफआईएच हॉकी प्रो लीग के आगामी पुरुष सीजन में पाकिस्तान अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, इंग्लैंड, जर्मनी, भारत, नीदरलैंड और स्पेन के साथ शामिल है।