Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

T20 WC: श्रीलंका से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों को बड़ा झटका, जिम्बाब्वे-आयरलैंड मुकाबले पर रहेंगी नजरें

T20 WC: श्रीलंका ने पथुम निसांका के शानदार नाबाद शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के ग्रुप लीग मुकाबले में आठ विकेट से हराकर सोमवार को सुपर आठ चरण में प्रवेश किया। इस मैच में श्रीलंका ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निसांका (52 गेंदों में 100 रन) ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और 10 चौकों और पांच छक्कों से सजी पारी खेली। उन्होंने कुसल मेंडिस (38 गेंदों में 51 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की और श्रीलंका ने दो ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

इससे पहले, कप्तान मिशेल मार्श के 54 और ट्रैविस हेड के 56 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत शुरुआता की थी। एक वक्त पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 104 रन था लेकिन श्रीलंकाई स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया 181 रनों पर ऑल आउट हो गया।

लेग स्पिनर दुशान हेमंथा ने 37 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि तेज गेंदबाज दुशमंथा चमीरा ने भी दो विकेट हासिल किए। आखिरी चार विकेट सिर्फ छह रन पर गिरे।