Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर रॉस टेलर ने की संन्यास से वापसी, समोआ के लिए खेलेंगे

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर ने 41 साल की उम्र में रिटायरमेंट से वापसी करने का फैसला किया है। रॉस टेलर रिटायरमेंट से वापसी कर सामोआ के लिए आने वाले एशिया-ईस्ट एशिया-पैसिफिक टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेलते हुए नजर आएंगे। ये टूर्नामेंट ओमान में खेला जाएगा जो टीम को अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने में मदद कर सकता है।

न्यूजीलैंड के लिए इस खिलाड़ी ने 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 मैच खेले हैं। टेलर की मां समाओ से हैं और इसी कारण उनके पास इस देश का पासपोर्ट है। न्यूजीलैंड से साल 2022 में संन्यास लेने के बाद वह तीन साल के कूलिंग ऑफ पीरियड पर गए और इसके बाद वह इस देश का प्रतिनिधित्व करने के योग्य हुए।

उन्होंने लिखा, "खेल को वापस कुछ देने का मौका मिलने पर मैं काफी उत्साहित हूं। टीम के साथ मिलकर मैं अपना अनुभव साझा करूंगा।" उन्होंने कहा कि मैं कोई युवा खिलाड़ी नहीं हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि मैं अभी भी बाउंड्री के आसपास दौड़ने के लिए पर्याप्त फिट हूं।