Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स से तोड़ा नाता, अपनी खिलाड़ी प्रबंधन फर्म करेंगे शुरू

New Delhi: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के साथ एक दशक पुराना रिश्ता तोड़ दिया है और अब वे अपनी खिलाड़ी प्रबंधन फर्म वेल स्पोटर्स शुरू करेंगे।

चोपड़ा 2016 में जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स से जुड़े थे। 27 साल के चोपड़ा ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पिछले एक दशक से हमारा सफर विकास, विश्वास और उपलब्धियों से भरा रहा है। मेरे कैरियर में जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स की अहम भूमिका रही है और उनके सहयोग और नजरिये के लिये मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस अध्याय को खत्म करने के साथ मैं उन्हीं मूल्यों को अपने सफर के अगले चरण में लेकर जा रहा हूं।’’ बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के प्रति सम्मान और गर्व के साथ ये फैसला लिया है।

जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के सीईओ दिव्यांशु सिंह ने कहा, ‘‘नीरज के साथ काम करना हम सभी के लिये शानदार अनुभव रहा। उनकी सफलता की कहानी श्रेष्ठता और लक्ष्य के प्रति हमारे साझे फलसफे को दर्शाती है। हमने मिलकर जो भी उपलब्धियां अर्जित की हैं, उस पर हमें गर्व है और हम उन्हें भविष्य के लिये शुभकामना देते हैं।’’

नीरज ओलंपिक ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं, जिन्होंने टोक्यो में 2021 में ये उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने 2023 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता। इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक अपने नाम किये।