Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

Vijay Hazare Trophy: मैच के दौरान मुंबई के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी हुए चोटिल, अस्पताल में भर्ती

Vijay Hazare Trophy: मुंबई के सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को शुक्रवार को उत्तराखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान एक मुश्किल कैच लेने की कोशिश में कंधे, गर्दन और सिर में चोट लगने (कनकशन) के बाद अस्पताल ले जाया गया।

ये घटना पारी के 30वें ओवर में हुई जिसमें ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान गेंदबाजी कर रहे थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज सौरभ रावत ने स्लॉग-स्वीप खेलने की कोशिश की और डीप मिडविकेट पर खड़े रघुवंशी कैच पकड़ने के लिए तेजी से दौड़ते हुए आगे बढ़े।

उन्होंने एक हाथ से गेंद को लपकने का प्रयास किया लेकिन ये सफल नहीं रहा और वे गिर पड़े जिससे उनके कंधे में चोट लगी और उनका सिर जमीन से टकरा गया। इससे उन्हें कनकशन (सिर में चोट लगना) हो गया। रघुवंशी कुछ सेकेंड के लिए घुटनों के बल बैठे रहे लेकिन फिर जमीन पर लेट गए। इसके बाद मुंबई के फिजियो मैदान पर पहुंचे।

रघुवंशी अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे तो स्ट्रेचर मंगवाया गया और बाहर खड़ी ‘एम्बुलेंस’ उन्हें पास के एसडीएमएच अस्पताल ले गई। उनके जरूरी स्कैन करवाए जाएंगे और उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।