Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

किसी भी भूमिका और परिस्थितियों के लिए मानसिक रूप से तैयार- तिलक वर्मा

Cricket:  भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आगामी मैच से पहले मीडिया से बात की। वो काफी आत्मविश्वास से भरे और बाहरी हालातों से बेफिक्र दिखे। उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम हर तरह की चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पिच के बारे में तिलक ने कहा कि पिच पर काफी रन बनने की उम्मीद है, जिससे एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की संभावना है। उन्होंने कहा, “हम बस पिच देख रहे हैं और मुझे लगता है कि यह हाई स्कोरिंग होने वाली है,” उन्होंने टीम की सकारत्मक सोच पर जोर दिया।

ओस लगभग हर जगह एक आम बात रही है, लेकिन तिलक ने साफ किया कि भारत इस चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। टीम ने गीली गेंद से काफी प्रैक्टिस की है और मैच के दौरान हालात के हिसाब से ढलने के लिए मानसिक रूप से तैयार है। उन्होंने कहा, “हमें लगभग हर जगह ओस मिल रही है, लेकिन हम तैयार हैं और हम इस लेवल पर बहाने नहीं बना सकते।”

अपने गेम पर तापमान और परिस्थिति के असर के बारे में तिलक ने किसी भी तरह की चिंता नहीं की। उन्होंने बैटिंग के प्रति टीम के लचीले रवैये पर भी जोर दिया, जहां खिलाड़ी जरूरत के हिसाब से किसी भी जगह खेलने को तैयार रहते हैं।

उन्होंने समझाया, “हर कोई लचीला है और कहीं भी बैटिंग करने के लिए तैयार है। हम उस बल्लेबाज को भेजते हैं, जो टीम को लगता है कि टीम के लिए सबसे अच्छा है,” और किसी भी भूमिका को निभाने के लिए अपनी तैयारी दोहराई।