Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

MS धोनी की आईसीसी के हॉल ऑफ फेम 2025 में हुई एंट्री, कप्तानी में भारत को बनाया है चैंपियन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी के साथ साल 2025 के लिए आईसीसी यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। 

आईसीसी ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि सिर्फ उनके आंकड़ें ही बेजोड़ नहीं हैं बल्कि लगातार बेहतर प्रदर्शन करने की उनकी काबिलियत, शानदार फिटनेस और बेहतरीन लंबा करियर उनके बेमिसाल होने की गवाही देते हैं।

धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं और वे देश की अगुवाई करने वाले सबसे महान कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें भारत ने 27 मैच जीते, 15 हारे और 18 ड्रॉ रहे।

महेंद्र सिंह धोनी के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा 200 वनडे मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज है। इनमें से 110 मैचों में उन्होंने टीम को जीत दिलाई, जबकि 74 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

धोनी को वनडे क्रिकेट में दमदार मैच फिनिशर आंका जाता है। उन्होंने 350 मैचों में 50.57 की औसत से 10 शतकों और 73 अर्द्धशतकों के साथ 10,773 रन बनाए। आईसीसी अपने हॉल ऑफ फेम 2025 में सात क्रिकेटरों को शामिल किया है जिसमें पांच पुरुष और दो महिला खिलाड़ी हैं।