Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

IPL 2026: संजू सैमसन ने क्यों राजस्थान छोड़कर चुना CSK का साथ? बताई ये बड़ी वजह

IPL 2026: नवंबर 2025 में संजू सैमसन का आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स छोड़कर चेन्नई सुपरकिंग्स में जाने का फैसला प्रशंसकों के लिए हैरान करने वाला था। दुनिया की सबसे अमीर फैंचाइजी क्रिकेट लीग के 2026 सीजन की शुरुआत से पहले, सैमसन ने आखिरकार राजस्थान रॉयल्स छोड़ने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की।

सैमसन के मुताबिक, 2018 से 2025 तक जयपुर-स्थित फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्होंने उससे अलग होने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें लगा कि टीम के साथ उनका समय अब खत्म हो चुका है। सैमसन ने कहा कि वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कुछ गुर सीखने के लिए उत्साहित हैं।

31 साल के सैमसन ने आईपीएल में अपने अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं। यह दोनों टीम जब 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो सैमसन चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे।