Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल हुए काइल जैमीसन, एडम मिल्ने की लेंगे जगह

T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने अपनी टी20 विश्व कप टीम में बड़ा बदलाव करते हुए चोटिल एडम मिल्ने की जगह तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को शामिल किया है। मिल्ने बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण बाहर हुए, जबकि पहले से रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर मौजूद जैमीसन को उनके हालिया प्रदर्शन के आधार पर मौका मिला है।

भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप 2026 का संयुक्त रुप से आयोजन हो रहा है। लेकिन उससे पहले न्यूजीलैंड को एडम मिल्ने के रुप में झटका लगा है। बता दें कि मिल्ने इस टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे।वह साउथ अफ्रीका में टूर्नामेंट खेल रहे थे जहां उनको चोट लगी है।

न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने भी जैमीसन पर भरोसा जताया है। उनका कहना है कि काइल एक बहुत ही काबिल गेंदबाज हैं और वो हमारे पेस बॉलिंग ग्रुप के अहम सदस्य हैं। उन्होंने भारत दौरे पर अच्छी शुरुआत भी की है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि हम सभी एडम के लिए बहुत दुखी हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप के लिए जी-तोड़ मेहनत की थी। SA20 लीग के पिछले आठ मैचों में वो अपने करियर के बेस्ट फॉर्म में नजर आ रहे थे। ऐसे समय में उनका चोटिल होना टीम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन खेल में ऐसा होता रहता है। अब हम बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्दी से ठीक होकर मैदान पर वापसी करें।