Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

विराट कोहली ने लिस्ट ए में बनाए सबसे तेज 16000 रन, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 16000 रन पूरे करके दिग्गज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने यह उपलब्धि विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में हासिल की। वह 330 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे जबकि तेंदुलकर ने 391 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

दिल्ली की तरफ से खेल रहे 37 वर्षीय कोहली ने आंध्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। कोहली के नाम अब लिस्ट ए में 10000 से लेकर 16000 रन सबसे कम पारियों में बनाने का रिकॉर्ड है।

कोहली 15 साल के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेल में रहे हैं, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान का इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने इस प्रमुख घरेलू एक दिवसीय प्रतियोगिता में 13 मैचों में 68.25 के औसत और 106 के स्ट्राइक रेट से 819 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।

टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों से संन्यास ले चुके कोहली भारत के लिए अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला में खेलेंगे।