Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

Noida: दूसरे सेमीफाइनल में खुर्राट XI की शानदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

Noida: पायोनियर क्रिकेट क्लब और खुर्राट XI के बीच मंगलवार को खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल-2 मुकाबले में खुर्राट XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई।

पायोनियर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 161/9 रन बनाए। टीम की ओर से सत्यम ने 38 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दिनेश ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन जोड़े। खुर्राट XI की ओर से अमित नगर ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके।

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुर्राट XI की शुरुआत मजबूत रही। एम डी कैफ ने 31 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए, वहीं आकाश तोमर ने 33 गेंदों में 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। खुर्राट XI ने 19.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ ही खुर्राट XI ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कल (बुधवार) को रोमांचक फाइनल मुकाबला एस्टर क्रिकेट क्लब और खुर्राट XI के बीच खेला जाएगा।

आज हुए सेमीफ़ाइनल्स के दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष नैवेद्य शर्मा, जिले के क्रिकेट टीम के चयनकर्ता के एल तेजवानी, एस चन्द्रा, अतुल गौड़, महेश द्विवेदी, प्रोफ़ेशर डॉ नरेश शर्मा, करुणेश शर्मा, डॉ अशोक श्रीवास्तव, जे के चौहान, शुभम भारद्वाज, अमन भारद्वाज एवं यूके भारद्वाज आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे