Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

खालिद जमील ने AIFF से दो साल का अनुबंध किया, पूर्णकालिक कोच के रूप में करेंगे काम

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को कहा कि खालिद जमील को दो साल की अवधि के लिए पूर्णकालिक आधार पर सीनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है और अच्छे परिणाम हासिल करने पर उनके अनुबंध को आगे एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

एआईएफएफ ने कहा कि जमील ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम जमशेदपुर एफसी से अलग होने के बाद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। जमील अपना पहला अभ्यास शिविर 15 अगस्त को बेंगलुरु के द्रविड़-पादुकोण सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में शुरू करेंगे।

भारतीय टीम के साथ उनका पहला टूर्नामेंट सीएएफए नेशंस कप होगा, जहां भारत ग्रुप बी में मेजबान ताजिकिस्तान (29 अगस्त), ईरान (एक सितंबर) और अफगानिस्तान (चार सितंबर) से भिड़ेगा। भारत अक्टूबर में फीफा विंडो में सिंगापुर के खिलाफ एएफसी एशियाई कप 2027 क्वालीफाइंग दो महत्वपूर्ण मैच (नौ और 14 अक्टूबर) खेलेगा।

जमील ने कहा, ‘‘मुझे राष्ट्रीय टीम का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर बहुत गर्व की अनुभूति हो रही है। मुझे पिछले कुछ वर्षों में भारतीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का मौका मिला है तथा मैं उनके मजबूत और कमजोर पक्षों को जानता हूं।’’

उन्होंने मनोलो मार्केज़ का स्थान लिया है, जिनका अनुबंध पिछले महीने एआईएफएफ ने समाप्त कर दिया था। जमील, 2012 में सावियो मेडेरा के बाद पुरुष राष्ट्रीय टीम के कोच बनने वाले पहले भारतीय हैं। उनके पास इंडियन सुपर लीग और आई-लीग में कोचिंग का व्यापक अनुभव है।