Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

IND vs ENG: केएल राहुल ने जड़ा करियर का 9वां टेस्ट शतक, इंग्लैंड में सबसे सफल एशियाई बल्लेबाज बने

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बड़ी पारी खेलने से चूकने के बाद पहली पारी में केएल राहुल ने दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ दिया। सोमवार को लीड्स में टेस्ट के चौथे दिन राहुल ने करियर का नौवां टेस्ट शतक जड़ दिया। राहुल ने 13 चौकों की मदद से 202 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और भारत के उप-कप्तान ऋषभ पंत के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

केएल राहुल पहली पारी में 42 रन बनाकर ब्रायडन कार्से की आउटस्विंग गेंद पर आउट हो गए। इस शतक के साथ राहुल अब इंग्लैंड की धरती पर सबसे सफल एशियाई सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। यह इंग्लैंड में सलामी बल्लेबाज के रूप में उनका तीसरा टेस्ट शतक था। उन्होंने गावस्कर, द्रविड़, रवि शास्त्री, तमीम इकबाल और विजय मर्चेंट को पीछे छोड़ दिया है, जिन सभी ने देश में बतौर सलामी बल्लेबाज दो-दो शतक लगाए थे।