Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Ind vs Eng: जो रूट ने लॉर्ड्स में जड़ा 37वां टेस्ट शतक, स्टीव स्मिथ को पछाड़ टॉप 5 में पहुंचे

लॉर्ड्स में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में जो रूट ने दूसरे दिन अपना पहला रन बनाते ही शानदार शतक जड़ दिया। रूट पहले दिन 191 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 99 रन बनाकर नाबाद रहे। रूट का ये 37वां टेस्ट शतक है। उन्होंने स्टीव स्मिथ (36) को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट मैचों में पांचवें सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

अपना 156वां टेस्ट (284 पारियाँ) खेलते हुए रूट ने लगभग 51 की औसत से 13,200 से ज़्यादा रन बनाए हैं। 37 शतकों के अलावा उनके नाम 66 अर्धशतक भी हैं। रूट उस समय बल्लेबाज़ी करने आए जब पहले दिन इंग्लैंड का स्कोर 44/2 था। तब से वो दो शानदार साझेदारियों का हिस्सा रहे हैं।

ओली पोप के साथ मिलकर, उन्होंने लंच के समय इंग्लैंड को 83/2 और चाय के समय 153/2 तक पहुंचाया। तीसरे सत्र में इंग्लैंड ने पोप और हैरी ब्रुक के विकेट गंवा दिए। इसके बाद रूट और बेन स्टोक्स ने स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 251/4 तक पहुंचाया।