Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

BGT: सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, बीच मैच में स्कैन के लिए गए बुमराह

भारत को तब करारा झटका लगा जब कप्तान और तेज गेंदबाजी के अगुआई जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां असहज महसूस करने के बाद एहतियाती तौर पर स्कैन करवाने के लिए स्टेडियम से बाहर चले गए। उनकी अनुपस्थिति में विराट कोहली फिलहाल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

सीरीज में पहले ही 32 विकेट ले चुके बुमराह ने 10 ओवरों में 33 रन देकर दो विकेट लिए हैं। उन्होंने सुबह के सत्र में मार्नस लाबुशेन का विकेट लिया था। लंच के बाद अपने स्पैल में एक ओवर फेंकने के बाद, बुमराह को कुछ दिक्कतें महसूस हुई। उन्हें साइड स्ट्रेन में परेशानी नजर आ रही थी। उन्होंने कोहली से बात की और मैदान से बाहर चले गए और फिर आधिकारिक प्रसारकों ने उन्हें टीम के सुरक्षा संपर्क अधिकारी अंशुमन उपाध्याय और टीम डॉक्टर के साथ मैदान से बाहर जाते हुए दिखाया। 

फॉक्स स्पोर्ट्स के तस्वीरों में उन्हें एक एसयूवी में स्टेडियम से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है।