Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

जसप्रीत बुमराह के नाम जुड़ा एक और कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

IND vs SA: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी शानदार कामयाबियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप में 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस मुकाम पर पहुंचने के साथ बुमराह उन बेहतरीन गेंदबाजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं जिसमें लसिथ मलिंगा, टिम साउथी, शाकिब अल हसन और शाहीन शाह अफरीदी मौजूद हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिए जाने के बाद, बुमराह ने शानदार वापसी की। उन्होंने पहले मैच में दो विकेट लिए और अपने गेंदबाजी जोड़ीदार अर्शदीप सिंह के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।

कटक टी20 में ये खास मुकाम उस वक्त आया जब उन्होंने मैच में अपने तीसरे ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को 22 रन पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने केशव महाराज को आउट कर अपना दमदार स्पेल खत्म किया।

बुमराह के नाम अब 52 टेस्ट में 234 विकेट, 89 वनडे मैचों में 149 विकेट और 81 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 101 विकेट दर्ज हो चुके हैं। टी20 क्रिकेट में 100 विकेटों का आंकड़ा पार करने के बाद बुमराह की निगाहें अब अर्शदीप के 107 टी20 विकेटों के रिकॉर्ड को पार कर इस सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाला भारतीय गेंदबाज बनने पर टिक चुकी हैं।