Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

बैकअप ओपनर के तौर पर गिल की जगह लेंगे जायसवाल, सिराज एशिया कप टीम से होंगे बाहर

Asia Cup: शुभमन गिल ने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है। लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका बल्ला अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है।

खबरों के मुताबिक, चयनकर्ता और टीम प्रबंधन इस बात पर सहमत हैं कि गिल उनकी तत्काल टी20 योजनाओं में फिट नहीं बैठते। शीर्ष क्रम में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी के धमाकेदार प्रदर्शन और तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा की अच्छी फॉर्म को देखते हुए मैनेजमेंट जीत के फॉर्मूले को बिगाड़ना नहीं चाहता।

गिल ने आखिरी बार जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था और तब से वो टीम से बाहर हैं। उनकी जगह, यशस्वी जायसवाल के चुने जाने की पूरी संभावना है, लेकिन केवल सैमसन और अभिषेक के बैकअप ओपनर के रूप में।

चयनकर्ता यशस्वी जायसवाल को रिजर्व ओपनर के रूप में चुनने के मूड में हैं। जायसवाल, जो 2024 टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे, को कैरेबियाई दौरे पर एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, बावजूद उसके उन्हें टीम में जगह मिल सकती है।

गिल को टीम में शामिल करने के लिए तिलक वर्मा की जगह छोड़ने पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई, लेकिन चयनकर्ताओं को लगा कि ये बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के साथ अन्याय होगा, जो आईसीसी टी20आई बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है।

इंग्लैंड दौरे पर भारत के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ होने के बावजूद, सिराज को एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिलने की संभावना है। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह को शामिल किया जा सकता है।