Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

IND vs NZ 3rd ODI: रविवार को होगा निर्णायक मुकाबला, अभ्यास में जुटी टीम इंडिया

IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक वनडे से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अभ्यास करते देखा गया। अय्यर के अलावा विराट कोहली भी अभ्यास सत्र में मौजूद थे और उन्होंने विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल से कुछ देर बात भी की जिन्होंने पिछले मैच में शानदार शतक लगाया था।

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी नेट पर अभ्यास किया, लेकिन सीरीज के निर्णायक मैच में उनका खेलना अभी तय नहीं है। न्यूजीलैंड ने सात विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। अब मेजबान और मेहमान टीम रविवार को होल्कर स्टेडियम में मुकाबला जीतकर सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेंगी।