Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

IPL 2026: बैक-टू-बैक दो हॉफ सेंचुरी, जमकर रना बना रहे ध्रुव जुरेल, बल्लेबाजी क्रम को लेकर बोली ये बात

IPL 2026: आईपीएल के इस सत्र में चार पारियों में दो अर्धशतक लगा चुके विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश हैं हालांकि उन्होंने कहा कि ये महज एक ‘नंबर’ है और वे किसी भी क्रम पर उतरने के लिए तैयार हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जुरेल उस समय क्रीज पर आए जब राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 21 रन था। जुरेल ने 43 गेंद में नाबाद 81 रन बनाकर टीम को लगातार चौथी जीत दिलाई। रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 26 गेंद में 78 रन बनाए।

जुरेल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘ मैं पिछले साल पांचवें छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा था। आखिर में तो लक्ष्य मैच जीतना होता है। प्रबंधन ने मुझ पर भरोसा करके तीसरे नंबर पर भेजा है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ये महज एक नंबर है। मैं कोई विशेष नंबर नहीं चाहता। मेरा स्वभाव ऐसा ही है। अगर मुझे आठवें नौवें नंबर पर भी भेजेंगे तो मैं योगदान देकर खुश रहूंगा। टीम को जहां मेरी जरूरत है, मैं तैयार हूं।’’

जुरेल ने कहा,‘‘ जब मैं तीसरे नंबर पर उतरता हूं तो वे मेरा काम आसान कर देता है। वैभव हर गेंद पर पीट रहा था और उसे देखकर आपको लगता है कि विकेट में कुछ नहीं है। क्रिकेट उतना आसान नहीं है जितना वे बना देता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आपको पता है कि वे गेंद को बखूबी पीट रहा है और दबाव भी है कि वे इतना अच्छा खेल रहा है और मुझे भी कुछ करना है। ऐसे में भी आसानी होती है क्योंकि आपको लगता है कि वे इतना अच्छा खेल रहा है तो मैं भी खेल सकता हूं।’’