Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

अक्षर पटेल ने 'महानतम टी20 टीम' होने के टैग को किया खारिज, कहा- ये समय की बात है

Team India: भारत ने लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर क्रिकेट के इस प्रारूप में अपना दबदबा कायम रखा है। अक्षर पटेल ने जोर दिया कि टीम की सफलता किसी नाम या ब्रांड पर आधारित नहीं है, बल्कि समय के साथ विकसित हुई मजबूत रणनीति का नतीजा है। उन्होंने कहा कि ये बदलाव कुछ साल पहले शुरू हुआ था, जब भारत ने क्रिकेट की स्पष्ट शैली अपनाना तय किया था।

अक्षर ने भारत के टी20 विश्व कप खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। अब वे दिल्ली कैपिटल्स के उप-कप्तान के रूप में फ्रेंचाईजी को पहले आईपीएल खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। उनका अभियान एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “आपने जैसा बोला कि बेस्ट क्रिकेट टीम अभी जो टाइटल जिया जा रहा है, तो मैं ज्यादा उसमें बिलीव नहीं करता हूं। मुझे लगता है कि हर एक टीम में जितने भी लोग खेलने आते हैं और जो भी पिक होते हैं वो जाहिर तौर पर सबसे बेस्ट होते हैं। एक टाइम की बात होती है, एक ऐरा की बात होती है ये टीम अच्छा कर रही है और वो जब कॉम्बिनेशन सेट हो जाता है, तो वो टीम ऐसे लगने लगती कि हां ये सब कुछ अच्छा कर रही है। तो मुझे लगता है कि किसी दिन हम भी हार सकते हैं, हम भी खराब खेल सकते हैं खराब मैच आ सकता है, सब कुछ आ सकता है। तो क्रिकेट में यार मुझे लगता है ऐसा कुछ ऐसा नहीं होता यही ग्रेटेस्ट है, यही वो है। पर हां हम डोमिनेट कर रहे हैं और अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, उसकी वजह से लगातार हम वो कर पा रहे हैं।”