Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

BGT: नीतीश रेड्डी के शतक पर इमोशनल हुए पिता, कहा- ये हमारे लिए बहुत ही स्पेशल मोमेंट है

टेस्ट क्रिकेट में शुरूआती कदम रखने वाले नीतिश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए ‘संकटमोचक’ की भूमिका निभाते हुए चौथे टेस्ट के तीसरे दिन नाबाद शतक लगाकर आस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदों को झटका दिया है। रेड्डी की पारी ने भारत को फिर से एक बार खेल में वापस ला दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 साल के नीतीश रेड्डी ने जैसी पारी खेली है वो जब जब क्रिकेट की बात होगी याद किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे और टीम इंडिया ने 191 रन पर छह विकेट गंवा दिए। यहां से फॉलोऑन का खतरा भारत पर मंडराने लगा लेकिन नीतीश रेड्डी ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर ऐसी साझेदारी कर डाली जिसने कंगारूओं के किs कराए पर पानी फेर दिया।

बता दें कि नीतीश कुमार रेड्डी का इंटरनेशनल क्रिकेट में ये पहला शतक है। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शतक बनाकर इसे और भी यादगार बना दिया। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी के शतक के बाद रेड्डी के पिता भावुक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि “ये हमारे लिए बहुत ही स्पेशल मोमेंट है, इस दिन को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

रेड्डी की मां ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और ये हमारे लिए एक इमोशनल पल है।" उनकी बहन ने कहा, "हम सभी बहुत खुश हैं। ये व्यक्त करने योग्य नहीं है।"

जब उनसे पूछा गया कि इस अद्भुत उपलब्धि पर उनका परिवार स्टार ऑलराउंडर को क्या उपहार देगा तो उनकी बहन ने जवाब दिया कि उन्होंने हमें उपहार दिया है, ये शतक हम सभी के लिए एक उपहार है।