Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने रचा इतिहास, पहली बार जीता SMAT का खिताब

Jharkhand: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में हरियाणा को हराकर झारखंड ने अपना पहला खिताब जीता। खिताब जीतने के बाद टीम रांची पहुंची, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत हुआ। फाइनल में हरियाणा को हराकर ट्रॉफी जीतने वाली झारखंड टीम का पुणे से आगमन पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर हार्दिक स्वागत किया गया। स्थानीय क्लबों के खिलाड़ियों सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रशंसक विजेता टीम का अभिनंदन करने के लिए हवाई अड्डे पर जमा हुए थे।

इस मौके पर किशन ने कहा, “हमने बहुत अच्छा खेला और खूब आनंद लिया। हम जीत का सिलसिला जारी रखेंगे।” झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के पदाधिकारी भी टीम का स्वागत करने के लिए उपस्थित थे। जेएससीए ने खिताब जीतने वाली टीम के सदस्यों के लिए दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

खिलाड़ियों का पारंपरिक ढोल और मांदर की थाप के बीच स्वागत किया गया। जेएससीए अधिकारियों ने बताया कि टीम को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक भी निर्धारित की गई है।