भारत की दीप्ति शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे इंटरनेशनल की ताजा महिला ऑलराउंडर रैंकिंग में न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को पछाड़कर एक स्थान के फायदे से शीर्ष पांच में पहुंच गई। भारत की 27 साल की ऑलराउंडर दीप्ति 344 अंक के साथ पांचवें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर शीर्ष पर काबिज हैं।
दीप्ति टी20 ऑलराउंडर की रैंकिंग में तीसरे जबकि वनडे इंटरनेशनल गेंदबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। श्रीलंका की शीर्ष ऑलराउंडर चामरी अटापट्टू न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में खत्म हुई सीरीज के बाद दो स्थान के फायदे से ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर है।
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीती थी जिसमें अटापट्टू ने 25 रन बनाने के अलावा तीन विकेट चटकाए थे।वनडे इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। वे दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। नैट स्किवर ब्रंट तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अटापट्टू को पछाड़ा।
भारत की दीप्ति शर्मा ICC महिला ऑलराउंडर रैंकिंग में पांचवें नंबर पर पहुंचीं
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.