Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

जम्मू-कश्मीर में 19 जुलाई से बदलेगा मौसम, भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में 19 जुलाई से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 19 से 23 जुलाई तक केंद्र शासित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से 20 से 22 जुलाई के बीच पीर पंजाल, चिनाब घाटी और कश्मीर घाटी के पहाड़ी क्षेत्रों के लिए फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

भारी बारिश के चलते भूस्खलन, मडस्लाइड और पहाड़ी मार्गों पर पत्थर गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसका असर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य प्रमुख सड़कों पर पड़ सकता है, जिससे यातायात बाधित होने की संभावना है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करें तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।