भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक रैंकिंग हासिल करने के करीब पहुंच गई हैं। हाल ही में श्रीलंका में हुए त्रिकोणीय टूर्नामेंट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद वो एक पायदान ऊपर बढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना ने आखिरी बार 2019 में वनडे बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
हाल ही में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों के दौरान शानदार फॉर्म में दिखीं। उन्होंने पांच पारियों में 264 रन बनाए और टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 101 गेंदों पर 116 रनों की पारी खेली। वो शीर्ष रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट से सिर्फ 11 रेटिंग अंक दूर हैं। लॉरा वोल्वार्ड्ट ने त्रिकोणीय सीरीज के दौरान सिर्फ 86 रन बनाए थे।
श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने शीर्ष 10 में जगह बनाई है। वो अपनी टीम के लिए 139 रन बनाने के बाद दो पायदान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं। जेमिमा रोड्रिग्स (पांच पायदान ऊपर 15वें स्थान पर) और दक्षिण अफ्रीका की क्लो ट्रायोन (नौ पायदान ऊपर 18वें स्थान पर) ने भी सुधार किया है। भारत की स्पिनर स्नेह राणा को श्रीलंका में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया और अनुभवी स्पिनर गेंदबाजों की अपडेट की गई सूची में सबसे आगे हैं। इस सूची में अभी भी इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज नादिन डी क्लार्क भी एक पायदान ऊपर 24वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं राणा त्रिकोणीय सीरीज में 14 की औसत से 15 विकेट लेने के बाद चार पायदान ऊपर 34वें स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की ऐश गार्डनर ने वनडे क्रिकेट में नंबर 1 ऑलराउंडर के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। भारत की दीप्ति शर्मा श्रीलंका में कुछ प्रभावशाली प्रयासों के बाद एक पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। ट्रायोन, तीन स्थान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर और डी क्लार्क चार स्थान ऊपर चढ़कर 12वें स्थान पर पर हैं।
भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचीं
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.