भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी पुरुष वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए और इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के दौरान अपने लगातार अर्धशतकों के बाद पाकिस्तान के नंबर एक बल्लेबाज बाबर आजम को पछाड़ने से सिर्फ पांच रेटिंग अंक दूर हैं।
शुभमन गिल 781 रेटिंग के साथ बाबर (786 रेटिंग) से सिर्फ पांच रेटिंग अंक पीछे हैं, जबकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा (773 रेटिंग) आईसीसी के अनुसार कटक में अपने शानदार शतक के बाद तीसरे स्थान पर काबिज है। पाकिस्तान के दाएं हाथ के बल्लेबाज से 13 रेटिंग अंक पीछे हैं।
वहीं आईसीसी की वनडे रैंकिंग में फखर जमान (13वें), केन विलियमसन (29वें), जोस बटलर (38वें), डेवोन कॉनवे (बराबर 40वें) और जो रूट (51वें) हाल ही में 50 ओवर के क्रिकेट में वापसी के बाद वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से प्रवेश करने वाले बड़े नामों में शामिल हैं।
वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान शीर्ष पर हैं। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर 669 रेटिंग के साथ वे टॉप पर हैं। जबकि दूसरे स्थान पर 663 रेटिंग के साथ श्रीलंका के महेश तीक्षणा हैं। टॉप 10 में भारत के गेंदबाज कुलदीप यादव पांचवें नंबर पर हैं तो मोहम्मद सिराज 10वें नंबर पर हैं।
राशिद खान, महेश दीक्षाना, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, शाहीन अफरीदी और कुलदीप यादव को वनडे गेंदबाजों की शीर्ष पांच में सिर्फ 18 रेटिंग अंकों का अंतर है। जबकि भारत की जोड़ी रवींद्र जडेजा (11वें) और मोहम्मद शमी (13वें) इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में वापसी के बाद शीर्ष 10 से बाहर हैं।
भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ICC वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.