Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

ICC WWC 2025: ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम का भव्य स्वागत, 'इंडिया-इंडिया' के नारों से गूंजा माहौल

ICC WWC 2025: कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारत ने पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

जीत के बाद देर रात जब टीम होटल पहुंची, तो बैंड-बाजे और ढोल की थाप के साथ खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया गया। फैंस ने टीम पर फूल बरसाए और “इंडिया-इंडिया” के नारों से माहौल गूंज उठा।

ये जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है। सालों की मेहनत और संघर्ष के बाद आखिरकार टीम इंडिया ने ये बड़ी सफलता हासिल की। फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की शानदार कप्तानी और टीम के सामूहिक प्रदर्शन ने भारत को यह गौरव दिलाया।

निर्णायक कैच लेने के बाद हरमनप्रीत की खुशी और भावनाएं देखने लायक थीं, मानो देश के हर क्रिकेट प्रेमी का सपना सच हो गया हो। भारत की इस जीत ने महिला क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।