Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

भारत ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगा जो हमारे खिलाफ युद्ध छेड़ रहा- BCCI सचिव

Asia Cup 2025: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने एशिया कप ट्रॉफी को लेकर भारत का रुख साफ किया है।

उन्होंने एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार न करने के संबंध में कहा कि भारतीय टीम ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी जो हमारे देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा है।

सैकिया ने कहा, “भारत ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ले सकता जो हमारे देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा हो।” उन्होंने आगे कहा कि इससे मोहसिन नकवी को पदक या ट्रॉफी अपने होटल ले जाने की अनुमति नहीं मिलती।

सैकिया ने इसे “अप्रत्याशित और बेहद बचकाना” करार देते हुए कहा कि वो इस विषय पर आईसीसी की बैठक में शिकायत करेंगे।