Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

सितंबर में आमने-सामने होंगे भारत-बांग्लादेश, खेली जाएगी तीन वनडे और टी20 मैचों की सीरीज

IND vs BAN: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वो इस साल सितंबर में भारत के खिलाफ तीन वनडे और टी20 मैचों की श्रृंखला की मेजबानी करेगा। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि मौजूदा हालात में, जब सरकार का गठन नहीं हुआ है, बीसीसीआई बांग्लादेश की यात्रा के लिए सहमत होगा या नहीं।

बीसीबी द्वारा जारी एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, तीन वनडे मैच एक, तीन और छह सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि टी20 मैच नौ, 12 और 13 सितंबर को खेले जाएंगे। भारतीय टीम सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आपसी सहमति से अगस्त 2025 में बांग्लादेश और भारत के बीच होने वाले तीन वनडे और तीन ट्वेंटी20 मैच को सितंबर 2026 तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई ने पिछले जुलाई में एक बयान में ये जानकारी दी थी।

बयान में कहा गया है, "ये फैसला दोनों बोर्डों के बीच हुई चर्चाओं के बाद लिया गया है, जिसमें दोनों टीमों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और समय की सुविधा को ध्यान में रखा गया है।" बयान में आगे कहा गया, "बीसीबी इस बहुप्रतीक्षित श्रृंखला के लिए सितंबर 2026 में भारत का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। दौरे की संशोधित तिथियां और कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।"