Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस खो गया है, दूसरे टेस्ट में भारत की बल्लेबाजी पर बोले हरभजन सिंह

भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना ​​है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में टर्निंग विकेट पर खेलने के मामले आत्मविश्वास खो दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले और दूसरे टेस्ट में भारत खराब बल्लेबाजी से हरभजन सिंह बेहद निराश हैं। उन्हें लगता है कि इससे आगे के मैचों पर भी बुरा असर पड़ेगा।

पुणे में भारत ने पहली पारी में केवल 156 और दूसरी पारी में 245 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सेंटनर ने पूरे मैच में 13 विकेट लिए। उनकी बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को आसानी से हरा दिया। हरभजन सिंह इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते कि टीम में कोई चेंज नहीं किया जा सकता।