Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, श्रृंखला में 2-1 की बढ़त

IND vs SA: तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।

तेज गेंदबाजों की बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम 117 रनों के साधारण स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारतीय बल्लेबाजों ने 25 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 35 और शुभमन गिल ने 28 रन बनाए। वन डाउन पर आए तिलक वर्मा ने नाबाद 26 रन बनाए। भारत ने 15 और पांच गेंद में तीन विकेट पर 120 रन बना लिए।

इससे पहले, भारत ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। अर्शदीप सिंह ने 13 रन देकर दो विकेट, हर्षित राणा ने 34 रन देकर दो विकेट और हार्दिक पांड्या ने 23 रन देकर एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान एडन मार्कराम इकलौती उम्मीद थे। उन्होंने 46 गेंद में 61 रन की जुझारू पारी खेली।