Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

IND w vs ENG w: सीरीज जीत पर टिकी भारतीय टीम की निगाहें, लॉर्ड्स में शनिवार को होगा दूसरा मैच

कई मैच विजेता खिलाड़ियों से सजी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की निगाहें अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को लॉर्ड्स पर होने वाले दूसरे वनडे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर टिक चुकी हैं। साथ ही टीम आगामी विश्व कप के लिए अपनी पुख्ता तैयारी को नए मुकाम पर पहुंचाने की कोशिश करेगी।

भारत ने साउथम्प्टन में सीरीज का पहला मैच चार विकेट से जीता था। लॉर्ड्स में जीत से मेहमान टीम तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। इससे हाल के दिनों में इस प्रारूप में उसकी जीत का सिलसिला भी जारी रहेगा जिसमें मई में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में मिली जीत भी शामिल है। 

इंग्लैंड के खिलाफ मैच आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, जिसकी मेजबानी भारत इस साल के आखिर में करेगा। भारतीय टीम ने हर डिपार्टमेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए इंग्लैंड से पहली बार टी20 सीरीज जीती थी। अब अगर उसे वनडे सीरीज में जीत मिलती है तो ये विश्व कप में 30 सितंबर से शुरू हो रहे उसके सफर के लिए मनोबल बढ़ाने वाला होगा।

सीरीज के पहले वनडे मैच में भारत को मिली जीत इंग्लैंड की धरती पर उसकी लगातार पांचवीं वनडे जीत रही।