Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान के मैच दुबई में होंगे, सूर्यकुमार यादव करेंगे अगुवाई, एक मैच अबू धाबी में होगा

एशियाई क्रिकेट परिषद ने शनिवार को एशिया कप की तारीखों का ऐलान कर दिया है।। मैच नौ सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच लीग के दो प्रमुख मैच दुबई में खेले जाएंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच लीग चरण का पहला मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा। दोनों टीमों के बीच सुपर सिक्स चरण का संभावित मैच 21 सितंबर को यहीं खेला जाएगा। 29 सितंबर को होने वाला फाइनल दुबई में ही होगा। 

अगले साल भारत-श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए ये टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। एसीसी ने मैचों की घोषणा 26 जुलाई को कर दी थी, लेकिन इसके आयोजन के जगह का ऐलान शनिवार को किया गया। टूर्नामेंट में कुल 19 मैच होंगे। इनमें 11 मैच दुबई में और आठ अबू धाबी में खेले जाएंगे। 

भारत शुरुआती दो लीग मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ और 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेलेगा। ओमान के साथ आखिरी लीग मैच 19 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा।

सुपर सिक्स चरण में अबू धाबी में सिर्फ एक मैच होगा। भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ है। ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हॉन्गकॉन्ग हैं।